VIDEO : 2 युवतियां लग्जरी कार से कर रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने सुबह 4 बजे पकड़ा


Sagar News सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले की खुरई पुलिस ने दो युवतियों को लग्जरी कार से शराब की तस्करी करते पकड़ा है। युवतियों के दो साथी युवक मौके से भाग गए। कार्रवाई शुक्रवार सुबह चार बजे भगवानदास चंदेल वार्ड स्थित एक बगीचे के सामने से की गई है।

Sagar police arrest two girls in liquor smuggling case

एसडीओपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी रीतासिंह को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि चंदेल वार्ड में लाल रंग की कार अवैध शराब से भरी खड़ी है। सूचना पाकर थानाप्रभारी रीतासिंह, उपनिरीक्षक मनीष जादौन, प्रधानाक्षक शिखरचंद, आरक्षक कौस्तुभमणि, लोकेश मिश्रा, महिला आरक्षक मीनू व सैनिक मन्नू सिंह मौके पर पहुंचे।

Sagar police arrest two girls in liquor smuggling case

पुलिस दल को देखकर दो युवक वहां से भाग गए जबकि कार दो युवतियां मिली, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। भाग गए युवक शैलेन्द्र राजपूत निवासी विदिशा व क्षमा उर्फ बाबू अहिरवार है। पकड़ी गई युवतियों के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। कार में शराब की 15 पेटियां बरामद की गई हैं। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र में पहली बार शराब की महिला तस्करों को पकड़ा गया है। अब पुलिस यह जांच करने में जुट गई है कि युवतियां शराब की तस्करी में सक्रिय थीं या सिर्फ युवकों द्वारा इनको अपने बचाव में इस्तेमाल किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+