MP election 2023: सागर में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र चौधरी के खिलाफ पार्टी में 'महाभारत'! आपस में भिड़े
Mahabharat in party: एमपी के सागर में बुधवार को मकरोनिया के झांसी रोड पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूसे भी चले।
जानकारी के अनुसार नरयावली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए सुरेंद्र चौधरी का पुतला दहन किया जा रहा था इसी दौरान कांग्रेस नेता असरफ खान ने पुतला दहन रोकने का प्रयास किया जिसके बाद गहमा गहमी बड़ी और नोवत मारपीट तक पहुंच गई, विवाद के दौरान अशरफ खान को चोटे आई हैं।

वही इस मामले में कांग्रेस नेत्री शारदा खटीक ने सुरेंद्र चौधरी के लोगो पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने मकरोनिया थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications