कर्नाटक लव-जिहाद: दमोह की लड़की पर कराया वशीकरण, बंधक बनाकर रखा
कर्नाटक के बेंगलुरू में मध्य प्रदेश की दमोह की युवती से लव जिहाद मामले में युवती ने पुलिस को बयान दिए हैं कि राजू नाम से उससे दोस्ती करने वाले उमर फारुख नाम के युवक ने उसे अरबी में लिखा एक वशीकरण ताबीज पहनाया था। इधर दमोह पुलिस की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने बैंगलुरू रवाना हो गई है।

बंधक बनाकर रखा, वशीकरण ताबीज पहनाया था
लव जिहाद की शिकार युवती ने दमोह पुलिस को दिए बयान में बताया कि उमर ने उससे राजू बनकर दोस्ती की थी। दोनों शादी करने वाले थे। उसके साथ रहते हुए उमर ने उसे एक ताबीज लाकर दिया था। उसने कहा था, यह हम दोनों की संबंधों व सुरक्षा के लिए है। दमोह में जब युवती के परिजन की नजर ताबीज पर पड़ी तो उसे निकाला और खोलकर देखा तो उसमें अरबी भाषा में कुछ लिखा था। जानकार ने बताया कि ऐसा ताबीज वशीकरण के लिए उपयोग किया जाता है। युवती को उमर ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा था। उसका क्रेडिट कार्ड और एटीएम भी रख लिया। सेलरी भी निकाल लेता था। अब वह फोन कर आडियो भेजकर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाने धमका रहा है। उसके साथ के अंतरंग संबंधों के कुछ वीडियो जो धोखे से बनाए थे, उन्हें वायरल करने की धमकी भी दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications