कर्नाटक जैन संत हत्याकांड: मुस्लिम समुदाय बोला, हत्यारों को फांसी दो, देश को अस्थिर करने वाली घटना
कर्नाटक जैन संत हत्याकांड के बाद पूरे देश में घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व विरोध सामने आ रहा है। इधर मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदुखेड़ा में मुस्लिम समुदाय ने आगे आकर कहा है कि संत की हत्या करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। मुस्लिम समाज ने कहा कि ऐसी घटना से हम भी आहत हैं और देश को अस्थिर करने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए।

मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि इस घटना के पीछे देश की शक्ति और स्थिरता में फूट डालने वाली शक्तियों का सहयोग व षड्यंत्र होगा, इसलिए घटना की विस्तृत जांच कराकर इस निंदनीय घटना से जुड़े अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आवेदन के माध्यम से बताया कि ऐसी समस्त देश में होनी वाली घटनाओं का मुस्लिम समुदाय समर्थन नहीं करता और न ही ऐसे दरिदों के पक्ष मुस्लिम समुदाय साथ देता है। आवेदन देने वालों में सोनू खान, इदरीश खान, हैदर हुसैन जाफरी, हाजी असुल अजीज खान शामिल थे।
क्या है कर्नाटक की पूरी घटना, जानिए
कर्नाटक में बीते 5 जुलाई को बेलगावी जिले के चिकोड़ी तालुक में जैन समाज के प्रख्यात संत काम कुमार नंदी मुनिराज की निर्मम तरीके हत्या कर दी गई। पहले उनके लापता होने की शिकायत पुलिस में की गई थी। दूसरे दिन उनके शव के टुकड़े चिकोड़ी तालुक में कुएं में शव के टुकड़े मिले थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पूरे देश में जैन समाज व अन्य समाजों के लोग इस घटना का तीखा विरोध जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications