Sagar news: कलयुगी बेटे ने हथोड़े से बाप का फोड़ दिया सिर, पिता की मौके पर ही मौत, सागर में इस मर्डर से सनसनी

Sagar news: मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली में एक बेटा अपने पिता की जान का दुश्मन बन गया। सोते वक्त हथोड़े से सिर पर वारकर उसने अपने पिता को मौत की नींद सुला दिया। आग की तरह फैली इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

बताया गया कि मृतक इमरत गोंड की उसके बेटे शैतान सिंह से विवाद हुआ। इस कारण इमरत अपने खेत चला गया और रात को वही सो गया। तभी शैतान सिंह घर में रखा हथौड़ा लेकर अचानक वहां पहुंचा औरदना दन वार करने लगा।

Kalyugi-son-broke-his-father-s-head-with-hammer-father-died

चीखपुकार सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे, जहां लहूलुहान इमरत सिंह की सांसे थम चुकी थी। फौरन मामले की खबर पुलिस को दी गई, तब तक आरोपी कातिल बेटा वहां से भाग निकला। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

अगली सुबह गांव में ही घेराबंदी करते हुए आरोपी बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इमरत सिंह पूरे परिवार के साथ रहता था। शुरूआती जांच में पता चला है कि आरोपी अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर घर में चाहे जब विवाद की स्थिति बनती थी। इमरत सिंह से उसका बेटा चिढ़ने लगा और उसे जान से खत्म कर दिया।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+