MP: भारी बारिश ने रोकी सप्लाई, बुंदेलखंड में पेट्रोल-डीजल की किल्लत
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई में परेशानी आ रही है। सागर, दमोह और टीकमगढ़ जिलों सहित अन्य इलाकों में पंप खाली पड़े हैं, लोगों को वापस लौटाया जा रहा है। कारण सागर के नरयावली डिपो सहित अन्य डिपो में फ्यूल की रैक नहीं आ सकी हैं। इसको लेकर अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के पेट्रोल पंपों पर लोगों को डीजल और वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिल रहा है। टीकमगढ़ में कई पंपों पर पांच दिन से नो स्टाक का बोर्ड लगाकर वापस लौटाया जा रहा है। बात सागर की करें तो सागर में एचपी के हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के मौजूद 50 में से 30 पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया। डीजल की भी यही हालात हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो हफ्ते से इन पंपों पर फ्यूल की किल्लत बनी हुई है। बीते चार दिन से एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल भी नहीं है। इसी प्रकार के हाल बुंदेलखंड के टीकमगढ़ और दमोह के कुछ पेट्रोल पंपों पर हो रहे हैं।
कहीं बारिश से ट्रैक डूबे तो कहीं तकनीकि समस्या बता रहे
एचपी कंपनी के पंप संचालक डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर अलग-अलग कारण और तक बता रहे हैं। कहीं मानसून सीजन में दूसरे राज्यों में भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब जाने या बह जाने से रैक लेकर आने वाली ट्रेनों से सागर के नरयावली डिपो को सप्लाई नहीं हो सकी। तो दूसरा कारण बताया जा रहा है जिसमें साफ्टवेयर में तकनीकि दिक्कत, अपडेशन और बिलिंग न हो पाने के कारण सप्लाई नहीं आ पाई हैं
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2023: जबलपुर से अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन, हर सोमवार को मिलेगी, 10 से 30 जुलाई तक चलेगी
सप्लाई प्रारंभ होने का दावा कर रहे अधिकारी
सागर जिले में एचपीसीएल के सेल्स आफिसर दीक्षांत सागर ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि एचपीसीएल कंपनी के पेट्रोल-डीजल के रैक कानपुर या बहादुरपुर से आते हैं। बारिश के कारण रेलवे ट्रैक डेमेज होने से रैक समय से नहीं पहुंच पाए। जिले में कंपनी के 50 पंप हैं, जिनमें से 30 पंप पर पेट्रोल कम है या स्टाक शून्य हो गया था। कंपनी से सप्लाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications