Amarnath Yatra 2023: जबलपुर से अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन, हर सोमवार को मिलेगी, 10 से 30 जुलाई तक चलेगी
Amarnath Yatra 2023: MP से अमरनाथ यात्रा करने वालों के लिए अच्छी व राहत भरी खबर है। जबलपुर रेल मंडल ने अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए अमरनाथ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। यह ट्रेन जबलपुर से सागर होते नई दिल्ली से जम्मूतवी होकर उधमपुर तक जाएगी। इस ट्रेन के चार फेरे चलेंगे, जो 10 से 31 जुलाई तक चलाई जाएगी। वहीं उधमपुर से यह मंगलवार 11 जुलाई को मिलेगी। जो 1 अगस्त तक चलेगी।

जबलपुर रेल मंडल द्वारा अमरनाथ यात्रियों की सुविधा व भीड़ को देखते हुए 10 जुलाई से जबलपुर से जम्मू-उधमपुर तक स्पेशल अमरनाथ यात्रा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सप्ताहिक ट्रेन 10 जुलाई से 31 जुलाई तक जबलपुर से प्रत्येक सोमवार को चला करेगी। रेलवे के जबलपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर व आगे के स्टेशनों से अमरनाथ यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल द्वारा जबलपुर से प्रत्येक सोमवार को चार ट्रिप के लिए यह अमरनाथ स्पेशल गाड़ी न.01449/50 चलाई जा रही है।
शाम 4:45 बजे जबलपुर से निकलेगी
जबलपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विश्वरंजन ने बताया कि ट्रेन 01449 जबलपुर-उधमपुर स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन हर सोमवार को जबलपुर स्टेशन से शाम 4:45 बजे प्रस्थान कर, सिहोरा रोड 17:13 बजे, कटनी मुड़वारा 18:10 बजे, दमोह 19:45 बजे, सागर 20:50 बजे, मालखेड़ी 22:28 बजे और मंगलवार को रात 19:00 बजे उधमपुर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन 01450 उधमपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से एक अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन हर मंगलवार को उधमपुर स्टेशन से रात 23:55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मालखेड़ी रात्रि 23:30 बजे, सागर 00:30 बजे, दमोह 01:30 बजे,, कटनी मुड़वारा 03:10 बजे, सिहोरा रोड 04:05 बजे और गुरुवार को भोर में 04:45 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।
Recommended Video
24 कोच की ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी
अमरनाथ स्पेशल ट्रेन में 24 कोच लगाए गए हैं। इसमें 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे। यह ट्रेन सिहोरा रोड, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, नई दिल्ली, पानीपत, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट एवं जम्मू तवी स्टेशनों पर रुकेगी।












Click it and Unblock the Notifications