Sagar News: बिल्डिंग की छत बेचने का झांसा, व्यपारी से लाखों की ठगी, कर दूसरा व्यापानी फरार
दुनिया में लोग ठगी के लिए नए-नए तरीके निकाल लेते हैं। लेकिन कोई व्यापारी यदि दूसरे व्यापारी को अपने बिल्डिंग की छत बेचने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगकर फरार हो जाए तो क्या कहेंगे? मध्य प्रदेश के सागर में ठगी का बिलकुल ऐसा ही मामला सामने आया है।

सागर में एक व्यापारी ने बिल्डिंग की छत बेचने का झांसा देकर दूसरे व्यापारी से 5 लाख रुपए ठग लिए और सागर छोड़कर कहीं दूर चला गया। मामले में बहेरिया पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चनाटोरिया निवासी गुलाबचंद समैया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ज्ञानचंद कुकरेजा व उसके परिवार के लोगों ने बिल्डिंग की छत बेचने का झांसा देकर 5 लाख रुपए एडवांस लिए थे। इसके बाद वे सागर से कहीं चले गए। पुलिस के अनुसार कुकरेजा ने समैया की चनाटोरयिा की पुरानी मैदा मिल किराए पर ली थी। कुछ दिन बाद काम बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज किया है।
बता दें कि ज्ञानचंद कुकरेजा पूर्व में राजनीति से जुड़ा रहा है। सागर में उसका करोड़ों का कारोबार था। बीते दो महीने से ज्ञानचंद कुकरेजा पुलिस को एक आवेदन देकर परिवार सहित गायब हो गया। ज्ञापन में उसने लेनदारों से जान का खतरा बताया था। इधर ज्ञानचंद सागर शहर से करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया है। उसे मॉर्केट में कई लोगों का लाखों रुपए कर्जा चुकाना है। इस मामले में साहूकार भी शामिल हैं, जिन्होंने ज्ञानचंद को बिजनेस के लिए कर्ज दिया था।












Click it and Unblock the Notifications