Sagar News: गवाही नहीं देने पर मां-बेटे का अपहरण, होटल में बंधक बनाकर रखा
सागर में करीब सवा साल पहले हुई हत्या के एक मामले में चश्मदीद गवाह जब गवाही देने नहीं पहुंचा तो आधी रात को उसके घर में जबरन घुसकर गवाह की मां और बड़े भाई का अपहरण कर लिया गया। दोनों को होटल में बंधक बनाकर रखा, सुबह मां को छोड़ दिया, लेकिन भाई को साथ लेकर फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर के गोपालगंज थाना इलाके की बाघराज वार्ड में रहने वाले शुभम पटेल के घर आधी रात को करीब दो दर्जन युवक धमक पड़े। उन्होंने शुभम के बड़े भाई जितेंद्र पटेल और मां नन्हीं भाई पटेल को जबरन गाड़ी में बैठकर ले गए। मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार शाम को शुभम और उसकी मां जिसे अपहरणकर्ताओं ने सुबह छोड़ दिया था, उसे लेकर गोपालगंज थाने पहुंचा था। मां नन्हीं बाई ने बताया कि करीब 25 लोग आए थे। उसे व बेटे को लेकर जाकर मेडिकल कॉलेज रोड पर एक होटल में रातभर रखा था। बेटे का धमका भी रहे थे। रविवार को मुझे छोड़ दिया, लेकिन बेटे को साथ ले गए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और सरगर्मी से अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications