Sagar: नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद, तलवारें चलीं, ड्राइवर का सिर फटा
सागर जिले के बंडा और पथरिया इलाके में लोगों ने नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष पथरिया क्षेत्र को अपना इलाका बता रहे थे। विवाद बड़ा तो तलवारें चल गई जिसमें ड्राइवर घायल हो गया।

बंडा थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों में विवाद होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट की गाड़ी सड़क पर रोककर हमला कर दिया। विवाद में गाड़ी के ड्राइवर को सिर में गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि नेग मांगने को लेकर दोनों गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें ड्राइवर के सिर पर तलवार से वार किया गया है। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं किन्नरों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी किन्नर मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गोलू ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग पथरिया जा रहे थे। तभी रास्ते में आरती, दया महाराज और उनके साथियों ने रोक लिया। उन्होंने मारपीट की। मारपीट में ड्राइवर सईद भाई को सिर में तलवार लगी है। घायल अवस्था में उन्हें बंडा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आरती, दया महाराज अपने साथियों के साथ उनके इलाकों में नकली किन्नर बनकर जबरन अवैध वसूली करते हैं। उनकी बस्ती में विवाद कर उन्हें बदनाम करते हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। घटनाक्रम सामने आने के बाद किन्नरों की प्रमुख किन्नर किरण बुआ ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर बंडा थाने में शिकायत की। शिकायती आवेदन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
Recommended Video
क्षेत्र में नकली किन्नर कर रहे हैं जबरन वसूली
किन्नर किरण बुआ ने कहा कि वे शादी, दस्टोन के आयोजनों में पहुंचकर गाना-बजाना कर बधाई लेती हैं। शाहगढ़, पथरिया, सागर, गढ़ाकोटा समेत कई गांव और शहर में बधाई लेने जाते हैं। लेकिन कुछ नकली किन्नर उनके क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से बधाई मांगते हैं और नहीं देने पर जबरन वसूली करते हैं। वह लोग हमारे पास शिकायत लेकर आते हैं। किन्नरों ने मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी












Click it and Unblock the Notifications