Sagar News: ई-स्कूटी में लगी आग तो बैटरी फटने की दहशत में बाजार बंद, एक घंटे में पूरी बाइक खाक
सागर के खुरई में ई-स्कूटी में चार्जिंग के दौरान आग लग गई। पहले गैराज में उस पर पानी डाला, तो आग बुझ गई, लेकिन धुंआ बंद नहीं हुआ। बाद में जैसे-तैसे उसे खींचकर सड़क पर लाए। यहां करीब डेढ़ घंटे तक बाइक से धुंआ निकलता रहा।

जानकारी अनुसार खुरई के चंद्रशेखर वार्ड स्थित महाकाली मंदिर के पास सेठी गली में रहने वाले धु्रव पिता संजय सेठी की इलेक्ट्रिक स्कूटी को गैराज में रखकर चार्ज में लगाया था। कुछ समय बाद लोगों ने बताया कि गैराज से धुंआ निकल रहा है, शटर खोलकर देखा तो चार्ज पर लगी ई-स्कूटी से आग की लपटें निकल रहीं थी। बिजली का मेन स्विच बंद करके तत्काल गाड़ी पर पानी डाला। काफी पानी डालने के लपटें तो बंद हो गईं, लेकिन धुंआ उठता रहा, बमुश्किल बाइक को खींचकर सड़क पर लाए।

Recommended Video

बैटरी में धमाका न हो जाए, इसलिए दुकानें बंद कर भागे दुकानदार
सुलगती स्कूटी की बैटरी में बम के जैसा धमाका न हो जाए, इस दहशत में आसपास के दुकानदार दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। नगर पालिका की फाॅयर लाॅरी के स्टाफ ने आकर पानी डालकर बमुश्किल जलती स्कूटी की आग बुझाई। इस पूरी कवायद में करीब डेढ़ घंटे तक लोग दहशत में रहे। इधर गैराज में खड़ी एक एनफील्ड का पीछे साइड का हिस्सा भी जल गया।












Click it and Unblock the Notifications