यूट्यूब पर देखा ATM काटने का तरीका, फिर निकल पड़े एटीएम लूटने
यू-ट्यूब पर ATM तोड़ने के वीडियो देखकर सागर के चार युवक एटीएम लूटने निकल पड़े थे। कर्ज से परेशान युवकों ने सागर और दमोह जिले में 4 एटीएम गैस कटर से काटने का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहे।

youtube पर एटीएम काटने का तरीका सीखकर सागर जिले के सानौधाा निवासी 4 युवक एटीएम काटने निकल पड़े। रात के अंधेरे में इन्होंने सागर और दमोह जिले में 4 अलग-अलग स्थानों पर एक ही निजी इंडिया वन बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया था, लेकिन ये असफल रहे। दमोह पुलिस ने मशक्कत के बाद इनको शिकंजे में ले लिया है। आरोपियों ने बताया कि उनके सिर पर कर्ज बढ़ गया था, जिस कारण वे एटीएम लूटने का प्रयास कर रहे थे।
दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दमोह और सागर जिले में बीते दो महीनों में एटीएम को गैस कटर से काटने की चार घटनाएं सामने आई थींं। हालांकि चारों घटनाओं में आरोपी असफल रहे थे। सबसे पहले सागर के सानौधा, उसी दिन रात में दमोह के बाहरी इलाके में, तीसरी परसोसिया और चौथी घटना पथरिया संजय नगर चौराहा पर एटीएम को गैस कटर से काटने की घटना सामने आई थी। सबसे अहम बात चारों घटनाओं में एक ही निजी बैंक के एटीएम को काटने का प्रयास किया गया था, जिनमें सुरक्षागार्ड नहीं होते हैं। पुलिस ने इस मामले में विशेष टीम गठित कर साइबर सेल की मदद ली थी।
Recommended Video

पुलिस अधीक्षक के अनुसार साइबर सेल द्वारा जुटाई गई जानकारी के बाद पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उसमें सानौधा सागर निवासी भगवत पटल 24 साल, उमेश रजक 22 साल और हरनाम सिंह पटेल 27 साल निवासी मकरोनिया सागर शामिल हैं। इन्होंने बताया कि कर्ज ज्यादा हो जाने और उसे चुकाने के लिए एटीएम लूटने का तरीका अपनाया था। एटीएम कैसे तोड़ा जाए इसके लिए यू-ट्यूब पर वीडियो देखे थे, लेकिन वे हर बार असफल रहे।












Click it and Unblock the Notifications