Damoh: हॉस्टल परिसर में छात्राएं नहा रहीं थी, किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया
दमोह जिले के पथरिया स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास में छात्राओं के नहाते हुए और कपड़े बदलते हुए एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो बनाने और वायरल होने के मामले में वार्डन ने सहायक वार्डन और अवैध रुप से परिसर में रह रहे उनके पति व रसोइया पर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में कलेक्टर से शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

जानकारी अनुसार मामले में कस्तूरबा गांधी छात्रावास में वार्डन उषा करके ने बेहतर काम किया है, जबकि यहां पर उनकी खिलाफत करने वाले काफी लोग हैं। हॉस्टल प्रबंधन की राजनीति में छात्राओं की बदनामी हो गई। दरअसल हॉस्टल की सहायक वार्डन गोदावरी तिवारी द्वारा छात्रावास की बालिकाओं के नहाते हुए अर्धनग्न अवस्था का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने के आरोप लग रहे हैं। मामले में यह भी सामने आया है कि सहायक वार्डन के पति अवैध रुप से हॉस्टल परिसर के अंदर पत्नी के साथ रहते हैं। इधर हॉस्टल की महिला रसोईये पर भी आरोप लग रहे हैं।
जांच टीम गठित कर जांच प्रारंभ कर दी गई है
कलेक्टर से शिकायत के बाद पूरा प्रशासन इस मामले में एक्शन में आ गया है। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने मीडिया को बताया कि जांच कमेटी गठित की गई है। मामले में जांच प्रारंभ कर दी गई है। जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications