डेयरी विस्थापन: संचालकों को 7 दिन का अल्टीमेट, फिर सख्ती से निपटेगा प्रशासन

सागर नगर निगम से यदि सात दिवस में डेयरी विस्थापित न होने पर डेयरी संचालकों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा वार्ड प्रभारी निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी दोषी होंगे, जिन पर भी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। उधर विस्थापित स्थल पर सभी पशुओं का वैक्सीनेशन किया जाएगा एवं वार्ड प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

SAGAR: डेयरी विस्थापन] संचालकों को 7 दिन का अल्टीमेट

कलेक्टर दीपक आर्य ने डेयरी विस्थापन की वार्ड बार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शेष बची 107 डेयरी सात दिवस में विस्थापन स्थल पर नहीं पहुंची तो उस संबंधित वार्ड प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन वार्ड प्रभारियों द्वारा समाज सेवा में अपने वार्ड की डेरिया विस्थापन स्थल पर भेजी हैं उनको 15 अगस्त के अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

विस्थापन स्थल पर सभी गायों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा
कलेक्टर दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि डेयरी विस्थापन स्थल पर पशु चिकित्सालय के माध्यम से गुरुवार से लगातार समस्त गौवंश का वैक्सीनेशन किया जाएगा जिससे कि वह सुरक्षित रह सके। कलेक्टर आर्य ने कहा कि विस्थापित डेयरीयों की लगातार मानिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में जिन डेयरी मालिकों द्वारा रसीद नहीं कटाई है वह गुरुवार को कार्यालय रसीद काटाकर विस्थापन स्थल पर प्लाट आवंटन कराएं अन्यथा की स्थिति में अगले दिन से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर आर्य ने कहा कि अभी 107 डेरियो में से 1235 पशु विस्थापित होना है जिनको सात दिवस में विस्थापन करना है। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि डेरी विस्थापित होने से शहर साफ स्वच्छ एवं सुंदर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि डेयरी विस्थापित होने से आवागमन भी से सुचारू होगा एवं दुर्घटना भी नहीं होगी। उन्होंने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि डेरी विस्थापन मुहिम में अपना सहयोग प्रदान करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+