हॉस्टल में बच्चियां भूखीं थी, विधायक रामबाई ने खाना खिलाया, फिर वार्डन पर तमतमाईं
मप्र के दमोह जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की अव्यवस्थाओं और आटे में कीड़े देखकर विधायक रामबाई परिहार भड़क गईं। उन्होंने बच्चियों से जब एक-एक कर समस्याएं पूछी तो पता चला कि यहां जातिवाद हावी है। बच्चियों ने बताया कि उन्हें दोपहर में भोजन तक नहीं मिला, जिसके बाद विधायक गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने वार्डन को बुलाकर खूब खरी-खोटी सुनाई। बता दें कि यह वही छात्रावास हैं, जहां से 16 छात्राएं गायब हो गई थीं, तो छात्राओं के नहाते हुए का वीडियो बनाकर वायरल मामले में सहायक वार्डन पर एफआईआर दर्ज हुई है।

कस्तूरबा गांधी छात्रावास में दलित वर्ग की नाबालिग बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद पथरिया विधायक रामबाई छात्रावास का निरीक्षण करने पहुंची थीं। निरीक्षण में अव्यवस्थाओं का अंबार सामने आने के बाद विधायक रामबाई आग बबूला हो गईं, जिसके बाद वार्डन के साथ उनकी जमकर बहस हो गई। विधायक रामबाई और वार्डन के बीच हुई बहस और छात्रावास में निरीक्षण के कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। विधायक रामबाई ने जब देखा कि छात्राओं को दी जाने वाली रोटी के आटे में कीड़े हैं तो वे वार्डन पर भड़क गई।
सहायक वार्डन और रसोइये को हटाया जा चुका है।
बता दें कि विधायक रामबाई ने जब हॉस्टल में मौजूद छात्राओं से बात की तो उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई। छात्राओं ने बताया कि, हॉस्टल में उन्हें ठीक से खाना तक नसीब नहीं होता। बात दें कि, प्रशासन ने वायरल वीडियो वाले कांड के बाद वॉर्डन और रसोइया के खिलाफ कारर्वाई करते हुए उन्हें हटा दिया है। साथ ही हॉस्टल मेस की गोदाम में ताला लगा दिया है। ऐसे में बच्चियों को खाना के लिए राशन तक नहीं मिल पा रहा है। जब विधायक हॉस्टल पहुंची थी, तो बच्चियों ने बताया था कि उन्हें दोपहर में भोजन तक नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने बाहर से सामग्री मंगवाकर छात्राओं को खिलाई है।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications