CM शिवराज ने शाहपुर को दी सौगात, पिछड़े ब्लॉक शाहपुर को तीन महीने में मिल जाएगा नया डिग्री कॉलेज
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव की मांग पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले की गढ़ाकोटा विधानसभा के अधीन आने वाले शाहपुर ब्लॉक में नया डिग्री कॉलेज स्वीकृत करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने सागर जिले के शाहपुर में नए डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने बीते रोज गढ़ाकोटा में सामूहिक विवाह समारोह के मंच से कहा कि मंत्री गोपाल भार्गव ने शाहपुर में कॉलेज की मांग रखी थी। उसे स्वीकार करते हुए शाहपुर में आगामी जुलाई महीने में कॉलेज प्रारंभ हो जाएगा।
Recommended Video
मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव की मांग पर शिवराज सिंह चौहान ने शाहपुर में डिग्री कॉलेज स्वीकृत करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री गोपाल भार्गव की पहल पर गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत शनिवार को हुए 2100 गरीब कन्याओं के विवाह को सामाजिक समरसता का महायज्ञ बताया। चौहान सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित रहस मेला मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 20 वें पुण्य विवाह समारोह को संबोधित कर रहे थे।
गोपाल भार्गव ने 21 हजार कन्याओं के विवाह का इतिहास बनाया है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंत्री भार्गव केवल राजनेता ही नहीं, समाज सेवक और विकास पुरुष भी है। मप्र के विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहते है। उन्होंने 21000 कन्याओं का विवाह कराकर समाज सेवा का जो इतिहास बनाया वह अनुकरणीय है। आज के पुण्य और विशाल विवाह समारोह में 2100 कन्याओं के हाथ पीले कर उन्होंने 21 हजार कन्याओं के विवाह कराने के अपने महा-संकल्प को पूरा किया है। जिस पर हम सभी को गर्व है। भार्गव ने यह सिध्द किया कि राजनेता पेशा, नहीं समाज सेवा है। मंत्री गोपाल भार्गव ने कॉलेज की मांग पूरी करने पर सीएम का मंच से आभार जताया।












Click it and Unblock the Notifications