15 जनवरी को सागर के खुरई आयेंगे सीएम मोहन यादव, खुरई महोत्सव का करेंगे सुभारंभ
Sagar News: पूर्व मंत्री एवम खुरई विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री एवम खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने आज मुख्यमंत्री से भेंट कर उनसे "खुरई महोत्सव" का शुभारंभ करने का अनुरोध किया था।
जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार लिया है तथा 15 जनवरी को खुरई_महोत्सव की स्वयं अपने कर-कमलों द्वारा शुभारंभ की सहमति प्रदान की है।

आपको बता दे कि सागर के खुरई में पूर्व मंत्री एवम विधायक भूपेंद्र सिंह द्वारा प्रतिवर्ष खुरई के किला मैदान में भव्य रूप से डोहेला महोत्सव आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव मकर संक्रांति से लेकर तीन दिन चलता है।
गौरतलब है कि डोहेला महोत्सव-2024 के पहले दिन 14 जनवरी 2024 की प्रस्तुति पार्श्व गायक शान (शानतनु मुखर्जी) देंगे। शान ने सारेगामापा जैसे कार्यक्रमों को होस्ट किया है। कार्यक्रम के दूसरे दिवस यानी 15 जनवरी को पार्श्व गायिका निखिता गांधी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम के तीसरे दिवस में पार्श्व गायिका तुलसी कुमार अपनी प्रस्तुति देंगीं। तुलसी कुमार भारत की प्रसिद्ध टी-सीरीज कंपनी के मालिक स्व. श्री गुलशन कुमार की बेटी हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में करीब 500 लोग सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications