'लालच मत करो, बहुत हो गया', आखिर क्यों लिस्ट लेकर पहुंचे MLA से CM ने कही ये बात, जानिए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में शौर्य एवं पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी अवंतीबाई लोधी जी के नाम पर स्थापित होने वाले विश्वविद्यालय के डिजिटल लॉन्च कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजूपत, विधायक गोपाल भार्गव सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सीएम मोहन यादव ने कहा की, सागर जिले में भारत सरकार के साथ ही मध्यप्रदेश सरकार का भी विश्वविद्यालय है। हमारी सरकार ने शौर्य और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी अवंतीबाई लोधी जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की है।

सागर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर में मंच से घोषणाएं कर रहे थे, तभी विधायक शैलेंद्र जैन उनके पास मांगों की एक लिस्ट लेकर पहुंच गए, विधायक की लिस्ट देख सीएम यादव उनसे बोले, 'लालच मत करो, बहुत हो गया। अब मुझे कुछ नहीं दिख रहा, कुछ नहीं सुन रहा। एक अंगुली पकड़ी, दो पकड़ी, तीन पकड़ी, पूरी ही पकड़ रहे हो। जरा ठहरो तो सही, जल्दी क्यों कर रहे, आखिरी बार थोड़ी आया, बार-बार आता रहूंगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में वीरांगाना रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय के डिजिटल लांच के लिए आयोजित कार्यक्रम के भव्य समारोह में कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर की नगरी सागर ने शिक्षा के क्षेत्र में देश का नेतृत्व किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर के पीटीसी ग्राउंड में विश्वविद्यालय के डिजिटल लांच के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया तथा कहा कि, यह विश्वविद्यालय इसी सत्र से शुरू होगा। विश्वविद्यालय के लिए भवन भी बनाया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री ने सागर जिले के लिए अनेक घोषणाएं कर सौगातें भी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
ये भी पढ़े- क्या आप चुनाव लड़ेंगे?, सवाल सुनते ही चौंके क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, दिया ऐसा जवाब












Click it and Unblock the Notifications