क्या आप चुनाव लड़ेंगे?, सवाल सुनते ही चौंके क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, दिया ऐसा जवाब

Loksabha Election को लेकर तैयारियां का सिलसिला जहां जारी है, तो वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग पहुंचे थे। यहां सहवाग ने क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के साथ ही कुछ प्रमुख लोगों से मेल मुलाकात भी की है। वहीं सहवाग ने पत्रकारों से चर्चा में बड़ी बात कही है।

छिंदवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने अलग-अलग सवालों के जवाब दिए, जहां वीरेंद्र सहवाग से जब सियासी पारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, क्या आपको लगता है कि मैं इलेक्शन लड़ने के लिए यहां आया हूं। इस दौरान वीरेंद्र सहवाग के साथ नकुलनाथ मौजूद रहे.

Bhopal

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि, वह सांसद नकुलनाथ और पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में आए हैं, उन्हें उम्मीद है कि, यहां से अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे, जो आईपीएल और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे।वीरेंद्र सहवाग ने सांसद नकुलनाथ के द्वारा आईपीएल टीम बनाई जाने को लेकर पूर्व में की गई घोषणा को लेकर कहा कि, अच्छी बात होगी कि, मध्य प्रदेश की आईपीएल टीम हो, ताकि मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को भी क्रिकेट खेलने का अच्छा मौका मिले।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने 43 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। यह सूची में छिंदवाड़ा से वर्तमान सांसद नकुलनाथ का नाम भी शामिल है। कांग्रेस ने इस बार फिर उन्हें छिंदवाड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने भिंड से फूल सिंह बरैया, मुरैना से पंकज उपाध्याय, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, देवास से राजेंद्र मालवीय, बैतूल से रामू टेकाम, खरगोन से पोरलाल खरते, धार से राधेश्याम मुवेल को टिकट दिया है।

ये भी पढ़े- 'एक-दो दिन में देखिए क्या होता है', कांग्रेस में भगदड़ पर कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ऐसी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+