Sagar News: सांडों ने मिलकर तोड़ डाला बैंक का ATM, खुद भी जख्मी हो गए
एमपी के सागर में दो सांडों ने मिलकर एक राष्ट्रीयकृत बैंक का नया एटीएम तोड़ दिया। उन्हें एटीएम में घुसते देख लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन सांड लड़ने पर इस कदर आमादा थे, कि एक एटीएम व अन्य दुकानों को नुकसान पहुंचाने के बाद ही अलग-अलग हो सके।

जानकारी अनुसार सागर के बड़ा बाजार श्रीराम चौक पर चाट चौपाटी की दुकानों के ठीक सामने मुख्य सड़क व आटो स्टेंड के पास दो सांड लड़ने लगे। सांडों की उग्र लड़ाई देखकर लोग यहां-वहां हो गए, इधर दोनों सांड़ छोटी दुकानों को नुकसान पहुंचाते के बाद सिर से सिर टकराते सीधे सेंट्रल बैंक के एटीएम में जा घुसे। इधर लोगों ने डंडों व अन्य साधनों से इन्हें छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक एटीएम का कांच का गेट टूट गया और चारों तरफ शीशे के टुकड़े बिखर गए।
ATM मशीन को कितनी क्षति पहुंची, पता नहीं चल सका
इधर सांडों की लड़ाई में सेंट्रल बैंक के एटीएम मशीन को कितनी क्षति पहुंची है, इस बात का पता नहीं चल सका है। बैंक के तकनीकिशन ही आकर बता पाएंगे मशीन कितनी डैमेज हुइ्र है। इधर सागर में डेयरी विस्थापन का काम जोर-शोर से चल रहा है। जबकि पालतु गायों-भैंसों को प्रशासन खुद के खर्चे पर हफसिली की साइड पर शिफ्ट करा रहा है। जबकि निगम प्रशासन, जिला प्रशासन आवारा मवेशियों को छोड़ रहा है, जिस कारण शहर में चारों तरफ सड़कों पर सांडों और आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है। इनके संघर्ष में कई लोग घायल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications