सागर में लाल टी शर्ट ने बहन से रेप और हत्या के मामले का यूं किया खुलासा

Sagar News, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले बण्डा थाना इलाके के गांव में एक नाबालिग से गैंगरेप व हत्या के मामले में उसके भाइयों व चाचा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Sagar Gangrape Murder case ने हर किसी को झकझोर

Sagar Gangrape Murder case ने हर किसी को झकझोर

वहीं, शुरुआत में पुलिस जिस मामले को जमीनी विवाद का मानकर चल रही थी, उसमें एक लाल टी-शर्ट की वजह से ऐसा मोड़ आया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। रिश्तों को शर्मसार कर दिया। खुद सागर पुलिस अधीक्षक ने यहां तक कहा कि उनके इतने साल की सर्विस में पहली बार ऐसा जघन्य अपराध सामने आया है, जिसके बारे में मुझे कुछ बताने में भी घिन आ रही है।

13 को परीक्षा देने निकली थी घर से

13 को परीक्षा देने निकली थी घर से

सागर एसपी अमित सांघी के अनुसार 12 वर्षीय कक्षा छह की छात्रा 13 मार्च को वार्षिक परीक्षा देने घर से निकली थी, मगर वापस नहीं ​लौटी। रातभर माता-पिता उसकी तलाश करते रहे। कोई सुराग नहीं लगा तो दूसरे दिन 14 मार्च को बण्डा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। फिर जंगल में लड़की की सिर कटी लाश मिली तो पुलिस भी हैरान रह गई।

अंतिम बार साथ दिखा लाल टी शर्ट वाला युवक

अंतिम बार साथ दिखा लाल टी शर्ट वाला युवक

लड़की के परिवार को पड़ोसी पटेल परिवार से जमीन को ​लेकर विवाद चल रहा है। शुरुआत में मामला उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था, मगर मामले की पड़ताल आगे बढ़ी तो परत दर परत खुल गई। जांच के दौरान किसी ने बताया कि बच्ची को अंतिम बार एक लाल टी शर्ट पहने युवक को देखा गया था।

आरोपी भाई हरियाणा में करता है मजूदरी

आरोपी भाई हरियाणा में करता है मजूदरी

पुलिस के अनुसार नाबालिग का बड़ा भाई हरियाणा में मजदूरी करता था। उसने बहन से जबरन शारीरिक संबंध बना लिए थे। कुछ दिन पहले ही हरियाणा से लौटा। वह अपनी छोटी बहन को चाचा की एक कोठी पर ले गया। वहां उसने दो छोटे भाइयों को भी बुला लिया। तीनों भाइयों व चाचा ने उससे गैंगरेप किया।

अंधेरा होते ही खेत की तरफ ले गए

अंधेरा होते ही खेत की तरफ ले गए

गैंगरेप के बाद पीड़िता ने भाइयों व चाचा की शिकायत करने की बात कही। इस पर उन्होंने दिन में उसे चाचा की कोठी में बंद रखा और शाम को अंधेरा होते ही जंगल की तरफ खेत में ले गए। वहां पर उसका हंसिया से सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया और शव वहीं पटककर आ गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+