बोर्ड एक्जाम: सालभर की मेहनत पर 10 मिनट भारी, 15 KM. दूर था सेंटर, केंद्राध्यक्ष ने नहीं देने दिया पेपर
महज 15 मिनट देरी से आने पर दो छात्राओं को बोर्ड एक्जाम 12वीं की परीक्षा से वंचित रखने पर परसोरिया परीक्षाकेंद्र अध्यक्ष अंजना पाठक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। कार्रवाई के लिए संभाग कमिश्नर को प्रतिवेदन भेजा गया

मप्र में गुरुवार को 12वीं बोर्ड एक्जाम का पेपर था। सागर जिले के परसोसिया परीक्षा केंद्र पर दो छात्राएं महज 10 मिनट देरी से पहुंची थी। परीक्षाकेंद्राध्यक्ष अंजना पाठक ने नियमों का हवाला देकर छात्राओं को परीक्षा नहीं देने दी। छात्राओं का मामला मीडिया के माध्यम से कलेक्टर दीपक आर्य तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर शाम तक रिपोर्ट तलब कर ली। रिपोर्ट में केंद्राध्यक्ष दोषी पाई गई तों तत्काल प्रभाव से हटाते हुए कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
Recommended Video
जानकारी अनुसार सागर जिले के परसोरिया परीक्षा केंद्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा का हिन्दी का पेपर था। आबचंद गांव से दो छात्राएं करीब 15 किलोमीटर बनाए गए परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए वाहन से गई थीं। वाहन देरी से मिलने के कारण वे 10 मिनट लेट पहुंची। काफी मिन्नतें करने पर भी परीक्षा केंद्राध्यक्ष अंजना पाठक ने उन्हें परीक्षा नहीं देने दी और परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। बेचारी छात्राएं केंद्र के बाहर बैठी-बैठी रोती रहीं, लेकिन केंद्राध्यक्ष का दिल नहीं पसीजा। एक्जाम के बाद मामले की शिकायत कलेक्टर तक पहुंची तो उन्होंने डिप्टी कलेक्टर शशि मिश्रा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर मनीष वर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक को शामिल करते हुए तीन सस्यीय कमेटी बनाकर शाम 7 बजे तक रिपोर्ट मांगी थी।
रिपोर्ट में केंद्राध्यक्ष की गलती, तत्काल हटाया, कार्रवाई भी होगी
जांच कमेटी ने शाम को अपनी रिपोर्ट प्रतिवेदन सहित कलेक्टर दीपक आर्य को सौंप दी। इसमें दोनों छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने में परसोरिया परीक्षा केंद्राध्यक्ष अजंना पाठक का मनमाना रवैया और गलती सामने आई है। रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर दीपक आर्य ने तत्काल केंद्राध्यक्ष पर कार्रवाई करते हुए उन्हें केंद्राध्यक्ष पद से हटा दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए संभाग कमिश्नर को प्रतिवेदन भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications