Cobra's Rescue: गुस्से से फुफकार रहे कोबरा को पड़ी जोरदार चपत, सहम उठे नागराज

Cobra's Rescue: आपने कभी किसी इंसान को खतरनाक ब्लैक कोबरा सांप के फन पर चपत लगाते देखा है? नहीं न... सागर के स्नेक कैचर अकीब बाबा ने रेस्क्यू के दौरान कोबरा को एक के बाद एक दो चपत लगा दी। एकदम से फनफनाते सांप के फन पर जब जोरदार चपत लगी तो गुस्से से तमतमाता सांप भी सहम गया। बाद में उसे दुम के सहारे पकड़कर डिब्बे में बंद कर सुरक्षित कर लिया।

Recommended Video

    कोबरा नाग के फन पर पड़ी चपत] सहग उठे नागराज
    ब्लैक कोबरा फनफनाया तो स्नेक कैचर ने चपत लगा दी

    दरअसल सागर के भाग्योदय अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान को करीब 5 फीट लंबा काला और फुर्तीला सांप नजर आया था। लोगों की नजर पड़ी तो अस्पताल प्रबंधन के लोगों ने तुरंत स्नेक कैचर अकील बाबा को फोन लगाया। जब तक अकील बाबा मौके पर पहुंचे, सांप करीब 20 फीट लंबे पाइप में घुस गया। अकील बाबा ने लोगो की मदद से उसे बाहर निकाला थ। सांप को पकड़ने के दौरान सांप फन फैलाकर अकील बाबा के पीछे पड़ गया और फुफकारने लगा। अकील ने उसे ट्रिक से फन के सहारे पकड़ने का प्रयास किया तो वह फनफनाने लगा। जब अकील को लगा कि सांप काबू में नहीं आ रहा तो रेस्क्यू के दौरान उन्होंने सांप के फन पर हथेली से दो दफा जोरदार चपत लगा दी। फन पर चपत के बाद कोबरा सांप भी सहमा सा फन सिकोड़कर बैठ गया। बाद में अकील बाबा ने उसे दुम के सहारे पकड़कर उसका सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया कर प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर सुरक्षित रख लिया।

    ब्लैक कोबरा फनफनाया तो स्नेक कैचर ने चपत लगा दी

    ब्लैक कोबरा प्रजाति का काफी जहरीला सांप है
    स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया किया भाग्योदय से जो सांप पकड़ा गया है, वह ब्लैक कोबरा प्रजाति का सांप है। यह काफी जहरीला होता है। यदि इंसान को काट ले और समय पर इलाज न मिले तो उसकी जान जा सकती है। अस्पताल के सामने खुला परिसर है। मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है, इसलिए यहां जहरीले जीव-जंतु आसानी आ सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+