बागेश्वरधामः निरस्त नहीं हुई धीरेंद्र शास्त्री की कथा, सागर में 24 से 30 तक होगी रामकथा, दिव्य दरबार लगेगा

सागर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर पब्लिक में संशय बन गया था कि कहीं कानपुर-मैहर की तरह सागर की कथा भी तो निरस्त नहीं हो गई। समिति ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि कथा 24 से 30 अप्रैल तक होगी, लोग संशय न करें...

बागेश्वरधामः धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर संशय नहीं, 24 को सागर आएंगे

मध्य प्रदेश के सागर में बागेश्वरधाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आगामी 24 से 30 अप्रैल के बीच होना है। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। प्रशासन खुद पूरी व्यवस्थाएं संभाल रहा है। करीब 5 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इधर अतीक अहमद मर्डर के बाद सागर में अफवाह उड़ गई कि कानपुर-मैहर की तरह सागर की था भी निरस्त हो गई।

सागर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर आम जनता में अफवाह उड़ गई कि अतीक अहमद-अशरफ के प्रयागराज में हत्या के बाद कानपुर और मैहर की तरह सागर की कथा भी निरस्त कर दी गई है। लोगों ने इसको सही भी मान लिया। बुधवार को कलेक्टर दीपक आर्य अधिकारियों के साथ कथा स्थल पहुंचे और यहां की मंच व पंडाल व्यवस्था को लेकर जायजा लिया और पुख्ता व्यवस्थाएं व सुरक्षा व्यवस्था सहित आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इधर आयोजन समिति की तरफ से भी स्पष्ट किया गया कि कथा यथावत है, कोई भी संशय या अफवाह में न रहे।

बागेश्वरधामः धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर संशय नहीं, 24 को सागर आएंगे

24 से श्रीराम कथा, 26 को दिव्य दरबार
बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की कथा के प्रचार प्रभारी अनिल दुबे ने बताया कि 24 से 30 तक बहेरिया स्थित बड़े महादेव के सामने बांके बिहारी नगर में कथा का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 26 अप्रैल को दिव्य दरबार लगेगा। आयोजन में 5 लाख लोगों के आगमन को ध्यान में रखकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रोजाना 70 हजार से 1 लाख लोगों के भंडारे की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन में तीन हजार सेवादार व्यवस्था संभालेंगे। गर्मी को देखते हुए जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+