Sagar Accident News: सड़क पर पलट गया टमाटर से लदा ट्रक, लोगों की लग गई लॉटरी
Sagar Accident News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में टमाटरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 100 से 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहे टमाटर को लूटने के लिए लोगों में होड़ मच गई। ड्राइवर उसे समय असहाय होकर खड़ा रहा। उसने लोगों को रोकने की कोशिश करतारहा। लेकिन लोग टमाटर लेकर भागते दिखे। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन तब तक 8 क्विंटल से ज्यादा टमाटर लोग लूट कर ले जा चुके थे।
पूरा मामला के बांदरी थाना क्षेत्र के रजौआ गांव के पास का है। दरअसल सागर में टमाटर के दाम 100 रुपये तक चल रहे हैं। महंगाई की वजह से लोग परेशान हैं। जब उन्हें इसकी खबर मिली तो वह अपने आप को रोक नहीं पाए।

सागर से करीब 30 किलोमीटर आगे जाने के बाद नेशनल हाईवे 44 पर ट्रक के सामने अचानक गाय आ गई, गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक वाहन से अपना कंट्रोल खो बैठा। नतीजतन ट्रक खाई नुमा जगह में करीब 50 फीट नीचे उतर गया, जिसकी वजह से टमाटर जमीन पर बिखर गए। जमीन टमाटर से लाल हो गई थी। हाईवे से जो लोग गुजर रहे थे उन्होंने अपना अपना वाहन रोक कर रोककर वहीं पर खड़ी की और टमाटर लूटने लगे।
15 से 20 क्विंटल तक टमाटर लूटेजब दूसरे लोगों ने इस तरह का नजारा देखा तो वह भी आ गए, देखते ही देखते टमाटर लूटने वालों की होड़ मच गई। कुछ देर बाद सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां से लोगों को हटाया। तब तक 15 से 20 क्विंटल तक टमाटर लूट कर ले जा चुके थे।
बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि जैसे ही हादसा होने की सूचना मिली थी तो टीम को मौके पर भेज दिया गया था। और वहां पर जो लोग थे। उनको हटाया गया था। मामले की जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ।












Click it and Unblock the Notifications