Sagar News: सागर में पालतू कुत्ते के भौंकने पर बड़ा बवाल, 10 लोगों पर लाठी-डंडों से हमला
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के कासल पिपरिया गांव में कुत्ते (Dog) के भौंकने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में 10 लोग घायल हो गए।
सागर जिले की रहली थानांतर्गत कासल पिपरिया में कुत्ता के भोकने पर विवाद इतना बड़ गया की लोगो ने हतियार उठा लिए। फिर क्या बात-बात में इतनी बात बिगड़ी की लोगो ने हथियारों से हमला कर दिया। जिसमे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

दरअसल मामला सागर जिले की रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कासल पिपरिया का बताया जा रहा है। जहा पर दो पक्षों के मध्य कुत्ता के भोकने को लेकर हुआ। विवाद इतना बड़ गया कि लोगो ने हतियारो से हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों में हुए विवाद में 10 लोग घायल हो गए जिसमे दो लोग जिसमे राजकुमार पटेल और कल्लू पटेल को गंभीर रूप से घायल होने पर प्राथमिक इलाज के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही शेष 8 लोगो का रहली अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications