कहता है दिल ..में सिक्स पैक दिखाएंगे रुस्लान
अभिनेता रुस्लान मुमताज छोटे पर्दे के रोमांटिक कार्यक्रम 'कहता है दिल जी ले जरा' में कमीज उतार अपने सिक्स पैक की नुमाइश करने के लिए तैयार हैं। यह कार्यक्रम सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होता है।
सूत्र के मुताबिक, रुस्लान ने एक विशेष तरीके का पालन करके अपना शरीर हृष्ट-पुष्ट बनाया है और अब इसे दिखाने का समय आ गया है।सूत्र ने बताया कि दृश्य कुछ ही दिनों में फिल्माए जाएंगे।
इन दृश्यों में कार्यक्रम में उनकी प्रेमिका 'सांची' की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री संगीता घोष भी दिखेंगी।दृश्य में सांची और बाथरूम से बाहर निकले ध्रुव (रुस्लान का किरदार) आमने-सामने होंगे। उनके लिए यह एक शर्मिदा कर देने वाला और अजीबोगरीब पल होगा।
रुस्लान इससे पूर्व 'एमपी3-मेरा पहला पहला प्यार', 'तेरे संग', 'जाने कहां से आई है' और 'आई डोंट लव यू' फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications