बलात्कार का केस दर्ज कराने के बाद समझौते के नाम पर युवक से 80 हजार रु. लेती महिला अरेस्ट
रोहतक। युवक पर बलात्कार का केस दर्ज कराने के बाद महिला समझौते के नाम पर उससे 80 हजार रुपये लेते पकड़ी गई। पुलिस ने उसके साथ रकम लेने आई एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला हरियाणा में रोहतक के मानसरोवर पार्क का है, जहां महिलाओं को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा। अब दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, रोहतक के महिला थाने में 25 अप्रैल को एक महिला ने एक युवक पर बलात्कार का केस दर्ज कराया था। जिससे युवक भागता-फिरा। हालांकि, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि महिला ने झूठा केस दर्ज कराया है। जिसके कुछ दिन बाद उस महिला को उक्त युवक से समझौते के नाम पर 80 हजार रुपए पकड़ लिया गया। रुपए लेने के लिए वो एक अन्य महिला के साथ मानसरोवर पार्क में आई थी। वहीं, पर महिला थाना पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ा। उसके साथ आई एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, अब उन दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, साजिश में शामिल एक अन्य महिला की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, उक्त महिला शहर की निवासी है। उसने एक युवक पर दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला था कि महिला ने झूठा केस दर्ज कराया है। जिसके बाद अब आरोपी महिलाओं पर सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया है।
महिला की किडनियां खराब, डॉक्टर पर केस
एक 35 साल की महिला, जो अबॉर्शन करा रही थी, उसकी किड़नियां खराब हो गईं। यह मामला पंचकूला का है। उसने बताया कि,उसके पति टैंपो चलाते हैं और उनके दो बेटे हैं। हुआ यूं कि, पीरियड्स न आने और दर्द होने की वजह से उसने एक झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया, यही लापरवाही उसे भारी पड़ गई। उसे गलत टीका लगा दिया, और उसके बाद हालत और बिगड़ गई। अब वह पीजीआई में भर्ती है। उसकी दोनों किडनियों पर असर पड़ा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सरिता कौशल पर केस दर्ज किया है। वहीं, उसका डॉक्टर पति अनिल कौशल फरार है।












Click it and Unblock the Notifications