हरियाणा की जेल में ही राम रहीम से मिली हनीप्रीत, डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन और वकील ले गई साथ

रोहतक. महिलाओं से बलात्कार एवं पत्रकार हत्याकांड में उम्रकैद भुगत रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम से हनीप्रीत ने जेल में मुलाकात की है। हनीप्रीत डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन और वकील के साथ जेल परिसर में दाखिल हुई, जहां उसने राम रहीम से शीशे के पार से इंटरकॉम पर 20 मिनट तक बात की। जेल प्रशासन ने बताया कि मुलाकात मैनुअल थी। हनीप्रीत और राम रहीम दोनों शीशे के पार एक-दूसरे को देख सकते थे।

Honeypreet meets Ram Rahim at jail in Haryana

बता दें कि, जमानत मिलने के बाद से ही हनीप्रीत राम रहीम से मिलने को आतुर थी। उसने गिड़गिड़ाते हुए पुलिस इजाजत मांगी थी। पुलिस ने व्यवस्था बिगड़ने व अशांति फैलने की आशंका जताई। जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि कानूनन हम किसी को सजायाफ्ता कैदी से मिलने से नहीं रोक सकते। हालांकि, फिर भी हनीप्रीत-रामरहीम की मुलाकात नहीं होने दी गई। अब बीते दिनों वह पहली बार राम रहीम से जेल में मिली।

Honeypreet meets Ram Rahim at jail in Haryana
नवंबर महीने में मंत्री अनिल विज ने दोनों को मिलवाए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि कानूनन हम उन्हें मिलने से नहीं रोक सकते। विज ने यह भी कहा कि सिरसा पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिहाज से जो रिपोर्ट दी गई है, उसे पुन: जांचा जाए। हमने पुराने रिकॉर्ड रिव्यू करने के लिए कहा है, रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वे दोनों एक दूजे से मिल सकते हैं।'' अंतत: वे दोनों अब मिले हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+