लड़की को दूसरे लड़के के मोटरसाइकिल पर बैठा देख परिजनों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के एक गांव में अपने घर की लड़की को किसी दूसरे लड़के के साथ मोटरासइकिल पर घूमता देख परिजनों ने गुस्से में आकर युवक को कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बीते बुधवार को 15 वर्षीय लड़की को उसके परिजनों ने गांव के युवक के साथ बाइक पर बैठे हुए देख लिया। इसके बाद वह युवक को अपने फार्महाउस पर ले गए, जहां उन्होंने युवक की लाठियों से बर्बरता से पिटाई की।

उन्होंने उसके परिजनों को फोन कर उसे ले जाने के लिए कहा। हालांकि इस दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि युवक के परिजनों की शिकायत पर लड़की, उसके पिता, दादा और कुछ दूसरे सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ेंः VIDEO वकील-पुलिस विवाद : अलवर पहुंची दिल्ली की जंग, वकीलों ने हरियाणा के पुलिसकर्मी को पीटा












Click it and Unblock the Notifications