रोहतकः 100 गज के प्लॉट के लिए हो गई हत्या, खूनी संघर्ष में 6 लोग घायल

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के चुलियाना गांव में शनिवार को दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया और इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक रामचंद्र के परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हमने कल ही पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया।

haryana rohtak murder during land dispute

घटना की सूचना पर आईएमटी थाना पुलिस एफएसएल टीम व प्रशिक्षु आईपीएस आशीष अग्रवाल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला शनिवार की सुबह का है, जब दो गुटों में 100 गज के प्लॉट को लेकर के खूनी संघर्ष हो गया और संघर्ष इतना बढ़ा कि 6 लोग घायल हो गए।

वहीं रामचंद्र नाम के व्यक्ति पर लाठियों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया।

मृतक के बेटे धर्मेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस को शिकायत दे रखी थी और पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवाई। जिसके चलते आज यह घटनाक्रम हुआ है। वे चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि सूचना के बाद भी मौके पर पहुंचे हैं और पूरे घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल घायलों को रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। जबकि शव को भी पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+