रोहतक: विदाई के समय दुल्हन का पड़ोसी युवक ने किया अपहरण, दूल्हे की गाड़ी भी ले भागा
रोहतक। हरियाणा में रोहतक के एक गांव में विदाई के समय दुल्हन का अपहरण कर लिया गया। एक युवक ने अपने 5-6 दोस्तों की मदद से फिल्मी कहानी की तरह पिस्टल तानकर यह वारदात की। सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे वह दुल्हन को उठा ले गया। अपहरण का पता चलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई।

रोहतक के गांव की घटना
उधर, आरोपी युवक वारदात के करीब 2 घंटे बाद सोनीपत में अपनी बुआ के घर दुल्हन बनी लड़की को छोड़कर भाग निकला। जहां से पुलिस ने देर रात मेडिकल करवाया। संवाददाता ने बताया कि, लड़की के बालिग होने पर संशय है। इसे लेकर आज जांच होगी। बताया जा रहा है कि, जिसने दुल्हन का अपहरण किया, वो उसके पड़ोस में ही रहने वाला है। कई महीने से वह पीछे पड़ा था।

दो माह पहले भी की थी करतूत
दो माह पहले पुलिस और पंचायत में शिकायत की गई थी, उसके बाद भी वह नहीं माना। वहीं, पीड़ित पक्ष का कहना है कि, दो माह पहले यदि समाज की पंचायत और पुलिस एक सिरफिरे युवक पर सख्त कार्रवाई करती तो लड़की का अपहरण होने से बच जाता।

फिर, ऐसे किया रास्ते से अपहरण
लड़की के साथ कुछ गलत न हो जाए, इसीलिए उसकी जल्दी शादी कराई। मगर, जब लड़की शादी के बाद अपने पति, भाई व अन्य रिश्तेदारों के साथ सफारी गाड़ी में अपनी ससुराल भिवानी जा रही थी। तभी उस पड़ोसी युवक ने 5-6 साथियों के साथ गाड़ी को रुकवाया और पिस्तौल व डंडों के दम पर दुल्हन का अपहरण कर लिया।

यह बोला दूल्हा
दूल्हे का कहना है कि, ''वे लोग मेरी गाड़ी भी लेकर फरार हो गए। उसका नाम माेहित बताया जा रहा है।'' पुलिस ने अपहरण, लूट, स्नेचिंग, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। बहरहाल, यह भी पता किया जा रहा है कि, दुल्हन नाबालिग तो नहीं है। यदि हुई तो केस और भी बड़ा होगा।












Click it and Unblock the Notifications