MP Board Result 2024: कौन हैं एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर अंशिका मिश्रा, जिन्हें 500 में से इतने अंक मिले?

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में रीवा जिले के ही अंशिका मिश्रा ने 98.06 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अंशिका को 500 में से 493 अंक मिले हैं।

अंशिका मिश्रा ने 500 में से 493 अंक हासिल किया है। अंशिका की इस बडी उपलब्धी के बाद स्कूल प्रबंधन और परिवार में खुशी की लहर है। अंशिका के टॉपर होने की सूचना जैसे ही उसके स्कूल प्रबंधन को हुइ तो अंशिका के शिक्षक शिक्षिकाए स्कूल पहुंच गई इस दौरान अंशिका के साथ पढ़ाई करने वाले अन्य छात्र छात्राएं भी स्कूल पहुंची और अंशिका को सुभकामनाएं देकर उसे मिठाई खिलाई।

12th topper Anshika Mishra marksheet

अंशिका के पीता किसान मां गृहणी
बता दें की अंशिका मिश्रा जिले के शाहपुर स्थित पटना गांव की निवासी है। वर्तमान में वह रविदास नगर बोदाबाग में रहती है। अंशिका मिश्रा शिक्षा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नीम चौराहा में अध्यनरत है। कक्षा 3 से लागातार वह इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। अंशिका के पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा पेशे से एक किसान है और मां प्रभा मिश्रा ग्रहणी है।

9 घंटे की कड़ी मेहनत ने दिलाई सफलता
अंशिका की कड़ी मेहनत ने ही आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया हैं। पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा की आर्थिक स्थिती भी अंशिका की पढ़ाई की रुकावट नहीं बनी और बिना किसी ट्यूशन के ही प्रतिदिन 9 घंटे की पढ़ाई करते हुए कड़ा परिश्रम कर के अंशिका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अंशिका ने मैथ स्ट्रीम में 500 में से 493 अंक प्राप्त किए है। 98.6 प्रतिशत अर्जित करके प्रदेश भर प्रथम स्थान अर्जित करके अपना नाम रौशन किया है।

रीवा की बेटी अंशिका मिश्रा ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा मेहासिल किया प्रथम स्थान
500 में 493 अंक हासिल किए
98.6 प्रतिशत अंक
मैथ में 99 प्रतिशत अंक
फिजिक्स में 98 प्रतिशत अंक
अंग्रेजी में 99 अंक
हिंदी में 97 अंक
कमेस्ट्री में 100 में से 100

अंशिका का IAS बनने का सपना
अंशिका मिश्रा ने अपनी इस अपार सफलता का श्रेय अपने माता पिता और स्कूल के शिक्षको सहित साथ में पढ़ाई करने वाले अन्य छात्र छात्राओं को दिया है अंशिका कहती की वह आगे की पढ़ाई पूरी करके IAS बनना चाहती ता के वह लोगो की सेवा कर सके। इसके साथ ही स्कूल के शिक्षक और अन्य छात्र छात्राओं ने अंकिता को मिठाई खिलाकर उसे सुभकामनाएं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+