Rewa News: वोट डालने पर दुकानों में मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, कैसे और कब तक ले सकते हैं लाभ?
Rewa News: रीवा नगर निगम ने 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान करने वालों के लिए एक अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत मतदान करने पर 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक दुकानों में खरीदारी के दौरान विशेष डिस्काउंट मिलेगा।
मध्य प्रदेश में भी चार चरण में चुनाव संपन्न होने वाले है प्रथम चरण का चुनाव 19 अप्रैल को संपन्न हो चुका है। जबकि द्वितीय चरण का चुनाव अगामी 26 अप्रैल को होगा।

अगामी 26 अप्रैल को रीवा में लोकसभा चुनाव के चलते मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इससे पूर्व जिला निर्वाचन आधिकारी और और चुनावी दल वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटे हुए है। ऐसा ही एक प्रयास किया है IAS अफसर रीवा नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन ने IAS संस्कृती जैन ने रीवा व्यापारी संघ के लोगो से मिलकर एक अनूठी पहल की शुरुआत की है। जिससे अब वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
Recommended Video
नगर निगम कमिश्नर और व्यापारी संघ की अनूठी पहल
नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन और व्यपारी ने मिलकर एक नई पहल वोट फॉर ऑफर स्कीम की शुरुआत की है। इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ती वोट डालने के बाद दुकानदार को स्याही लगी उंगली दिखायेगा जिसके बाद उसे किसी भी समाग्री के खरीदारी में कुछ प्रतिशत तक की छूट मिल जाएगी और इस स्कीम में ऑफर पाने के लिऐ लोग जरूर बडी तादात में अपने घरों से बाहर निकलेंगे और मतदान केन्द्र में जाकर अपना अमूल्य वोट डालेंगे।
ऑफर 26 अप्रैल से 30 तक सीमित
इस योजना के तहत छूट पाने के लिऐ समय सीमा भी निर्धारित की गई है। साथ ही कुछ दुकानें भी चिन्हित की गई है। बकायदा उन दुकानो के आहर पोस्टर भी चस्पा किए गए है। पर जहां यह ऑफर मान्य होंगे। यह ऑफर केवल वोटिंग प्रक्रिया के दिन ही याने की 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेगी।
वहीं मीडिया से बात करते हुऐ नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने बताया की 20 अप्रैल को स्वामी विवेकानंद पार्क में मतदाता जागरूकता के तहत संगीत उत्सव का अयोजन किया गया है। इसके लिऐ उन्होंने रीवा वासियों को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। जहां इसी कार्यकर्म के दौरान विशेष उपहार के साथ ही मतदान के दीन दिए जाने वालें छूट और और उपहार के कूपन की जानकारी दी जाएगी।
रीवा में एक केक के साथ एक केक मुफ्त
वहीं रीवा व्यपारी संघ के अध्यक्ष नरेश काली ने बताया की उनकी केक बनाने की एक बेकरी है इस ऑफर के तहत वह भी 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कीम चलाएंगे जिसने मतदान करने वाले वक्ती अपनी उंगली पर स्याही बाला निशान दिखायेगा जिसके बाद एक केक की खरीददारी पर एक केक उसे उपहार के रुप में दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications