Rewa News: रीवा में दर्दनाक हादसा, बनारस जा रही यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक मौत, 22 लोग घायल
Rewa Bus Accident News:
Rewa Bus Accident News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रीवा बनारस हाईवे में सुबह 5:00 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 2 वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से एक यात्री की मौत हो गई है जबकि 22 यात्री घायल हुए हैं।
यह हादसा एमपी-यूपी की सीमा को जोड़ने वाले नैशनल हाईवे 35 पर हुआ है। ये सभी श्रद्धालु शहडोल के व्यौहारी से बनारस दर्शन करने जा रहे थे। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य हनुमना के साथ ही रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।

दर्दनाक हादसा नवीन जिला मऊगंज के शाहपुर थाना अंतर्गत खटखरी में सुबह लगभग 5:00 बजे हुआ है। दर्शनार्थियों से भरी बस शहडोल जिले के व्यौहारी से बनारस जा रही थी। उसी दौरान सुबह ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस पलट गई, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। 1 यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए।
वहीं, बताया गया है कि अन्य यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर। नॉर्मल रूप से घायल यात्रियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य हनुमना में जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। मृत की यात्रियों की पहचान की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों को खबर दे दी गई है। घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे हैं। साथ ही घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई। बस को सड़क किनारे कर ट्रैफिक चालू कर दिया गया है।
जिला मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने जानकारी दी कि कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें घर तक भेजने के लिए वाहन व्यवस्था की जा रही है। हादसे का शिकार बस शहडोल के ब्यौहारी से बनारस जा रही थी सोमवार की सुबह लगभग 5:00 बजे खटखरी के समीप बस ड्राइवर बस का टायर बदल रहा था इसी दौरान ट्रक ने ठोकर मार दी जिसके कारण 1 यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जब 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं ।












Click it and Unblock the Notifications