Video: रीवा में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौच, कॉलर पकड़कर धक्का-मुक्की
Rewa News:
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला हंगामा कर रही है। पुलिसकर्मियों को गंदी-गंदी गालियां दे रही है। पुलिसकर्मियों की कॉलर पकड़कर धमकी दे रही है। महिला का ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। [वीडियो नीचे]
जानकारी अनुसार यह वायरल वीडियो सोमवार की देर शाम का है। रीवा के सिरमौर चौराहे में एसआई शिवनरेश तिवारी सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रहे थे। वहां मौजूद कुछ लोगों ने जानकारी दी कि दो बाइक से कुछ युवक स्टंट कर रहे हैं। जब एसआई वाहन देखने पहुंचे और उसके मालिक को आवाज दी तो वह नहीं पहुंचा।

जब मोटरसाइकिलें को क्रेन से उठाया जाने लगा तो युवक सहित महिला आ गई और हंगामा करते हुए बाइक छुड़वा लिया। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने एसआई के साथ बदत्तमिजी देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। महिला को समझाइश दी जाने लगी। लेकिन महिला मौजूद लोगों से भी अभद्रता करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। हंगामा देख दोनों मोटर साइकलों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पूरे घटना में अमहिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर ने जानकारी दी की महिला के द्वारा किए गए हंगामे और ट्राफिक पुलिसकर्मी के साथ की गई बदतमीजी को लेकर अमहिया थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना प्रभारी के अनुसार बेटे की मोटर साइकल पकड़े जानें के बाद महिला ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ गाली गलौज की थी। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धारा 353 के तहत अपराध दर्ज किया है। महिला समान थाना क्षेत्र की निवासी है।












Click it and Unblock the Notifications