Rewa News: रीवा में दिल दहलाने वाली घटना...शौचालय की टंकी में गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चियों की मौत
Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मासूम बच्चियों की शौचालय के टैंक में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र मातम पसरा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तमरा गांव की है।नागपंचमी के अवसर पर कपड़े का गुड़िया बनाकर पानी में बहाने गई थी तीनों बच्चियों और वो इस हादसे का शिकार हो गईं। तीनों बच्चियों गहरे टैंक में जा गिरी और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। तीनों बच्चियां सगी बहनें बताई जा रही हैं। सभी बच्चियों की उम्र 12 से 15 साल की बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक नागपंचमी के अवसर पर तीनों सगी बहनें कपड़े का पतली बनाकर पानी में प्रवाहित करने के लिए गई हुई थीं। इस दौरान जल भराव होने के चलते बच्चियों को टैंक का पता नहीं चल पाया और उनका पैर फिसल गया। इस दौरान एक के बाद एक तीनों गहरे टैंक में जा गिरे। तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चियों के शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही।
इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा ऐसे में जगह जगह जल भराव की स्थित निर्मित हो जाती है। बारिश के चलते टैंक में काफी पानी भर गया था और जब बच्चियां जा रही थी तो उन्हें टैंक दिखा नहीं और वो हादसे का शिकार हो गईं। उनकी मौत हो गई घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। अभी हाल ही में रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में भी दर्दनाक हादसा हुआ था जिसमे दीवार गिरने से चार छात्रों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications