Rewa News: रीवा सड़क हादसे पर CM Shivraj ने जताया दुख, सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
Rewa Bus Accident : उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से लगे सोहागी पहाड़ में शुक्रवार शनिवार की देर रात एनएच-30 में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक तेज रफ्तार बस और ट्रक की भीषण टक्कर हुई, इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इसमें से अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश के थे। बस में लगभग 100 से भी ज्यादा लोग सवार थे। 15 लोगों की मौत की पुष्टि के साथ ही 40 लोगों के घायल होने की खबर है।

Recommended Video
बस की तस्वीर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रक के साथ उसकी टक्कर कितनी जोरदार होगी. इस भयानक टक्कर के चलते बस का बाई तरफ का हिस्सा फ्रंट से पूरा बर्बाद हो गया है। इस एक्सीडेंट के चलते ही हादसे के बाद मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 3 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी बस
एक्सीडेंट के बाद 40 घायल लोगों में से 20 लोगों को प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। बस की बात करें तो यह बस हैदराबाद से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। इस बस में श्रमिक दिवाली मनाने अपने घर जा रहे थे। इस मामले में हादसे के चश्मदीदों का कहना है कि यह हादसा असल में ब्रेक न लग पाने के कारण हुआ था।
योगी आदित्यनाथ ने सहायता राशि का किया ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, एमपी के रीवा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। प्रभु राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, सीएम शिवराज सिंह चौहान से घायलों के समुचित उपचार और यूपी निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने हेतु वार्ता हुई है। प्रदेश निवासी दिवंगतों के परिजनों को दो-दो लाख व गंभीर घायलों को ₹50-50 हजार सहायता राशि प्रदान करने हेतु निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट
वहीं इस रोड हादसे के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मृतकों का शव प्रयागराज भेजा जाएगा।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, रीवा में हैदराबाद से गोरखपुर जा रही यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ था। इस अत्यंत हृदय विदारक घटना में दिवंगत आत्माओं के प्रति मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ॐ शांति. मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications