MP News: चाइना में रीवा की मेडिकल स्टूडेंट की मौत, परिवार ने शव वापस लाने के लिए भारत सरकार से लगाई गुहार

Rewa News: साक्षी सिंह पुत्री शैलेश कुमार सिंह उम्र 26 वर्ष चाइना में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई थीं। वर्ष 2018 में वह चीन के सिचुआन स्थित लूजोहू साउथ बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी गई थीं।

rewas daughter died in china

Recommended Video

    रीवा: मध्य प्रदेश की बेटी की चाइना में हुई मौत, पार्थिव शरीर लाने सरकार से गुजारिश

    Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की चाइना में मेडिकल की पढ़ाई करने गई छात्रा की कार्डियक अटैक से शुक्रवार को निधन हो गया है। मौत की जानकारी सबसे पहले कॉलेज प्रबंधन ने छोटी बहन तनुश्री सिंह को दी। क्योंकि छोटी बहन भी चाइना में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। इसके बाद रीवा स्थित परिजनों को फोन के माध्यम से जानकारी दी है। बेटी की निधन की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

    परिवार वालों की इच्छा है कि पार्थिव शरीर रीवा लाया जाए। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर काे टि्वटर के माध्यम से मदद मांगी गई है। साथ ही मृतका के पिता ने विदेश मंत्रालय के नाम पत्र भी लिखा है। जब कहीं से मदद नहीं मिली तो पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल से मदद मांगी गई तो शुक्ल ने विदेश मंत्रालय के नाम लेटर लिखकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया है।

    जानकारी अनुसार साक्षी सिंह पुत्री शैलेश कुमार सिंह 26 साल निवासी अरूण नगर रीवा की रहने वाली है। इनका पुस्तैनी गांव त्योंथर तहसील का कुठिला गांव है। मृतका साक्षी सिंह वर्ष 2018 में एमबीबीएस की पढाई करने चीन के सिचुआन स्थित लूजोहू साउथ बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी गई थी। पढ़ाई के दौरान कोरोना लग गया। ऐसे में रीवा लौट आई। पिछले 2 महीने पहले चाइना गई। इस वर्ष फाइनल ईयर था। लेकिन कार्डियक अटैक से मौत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+