Rewa News: पुलिस और परिवहन विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 200 वाहनों के कटे चालान, 7 बस जब्त
Rewa News : शहर थाना से लेकर देहात तक पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देश में पुलिस और परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। 1 तरफ पुलिस विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 1 दिन में 200 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। वहीं दूसरी तरफ नेशनल हाइवे में बिना परमिट के फर्राटे भार रही 6 बसों को परिवहन विभाग ने जब्त किया है।

इस कार्रवाई में परिवहन चेकपोस्ट एवं उड़नदस्ता प्रभारी अजय मार्को, सोहागी थाना प्रभारी ओपी तिवारी,
आरटीओ मनीष त्रिपाठी के साथ डीएसपी ट्रैफिक मनोज शर्मा, यातायात थाना प्रभारी दिलीप तिवारी की संयुक्त कर्मचारियों ने वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया।
परिवहन सुरक्षा स्कवाड प्रभारी अजय मार्को ने सोहागी थाना प्रभारी ओपी तिवारी के साथ मिलकर सोहागी थाने के सामने 41 वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इसके साथ ही परिवहन सुरक्षा स्कवाड ने जवा-अतरैलआ रीवा-सेमरिया मार्ग पर यात्री वाहनों एवं माल वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया।
ऐसे में सेमरिया-अतरैला और जवा मार्ग पर दो हाईवा बिना कागजात के मिले। उन पर 100,000 का मोटरयान कर बकाया पाया। ऐसे में वाहन को जब्त कर परिवहन कार्यालय भेजा गया। तिवारी ट्रैवल्स की बस बिना टैक्स दिए चलती पाई गई। उस पर 12400 का मोटरयान कर एवं सीएफ वसूल किया।
वहीं अतरैला रोड पर चेकिंग के दौरान 16750 का राजस्व अर्जित किया। सोहागी हाईवे पर डेढ़ सौ वाहन चेक किए। जिनमें 29 वाहन गति सीमा से अधिक स्पीड पर वाहन चलाते हुए पाए गए। अतरैला थाने में 3 ऑटो बिना कागजात के मिले। जिनको थाने में खड़ा कराया। जिन पर चालानी कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications