Rewa News : CM हेल्पलाइन में PM मोदी से विधानसभा टिकट की मांग, दूसरे ने सेल्फी की लगाई गुहार

Rewa CM Helpline: सीएम हेल्पलाइन एक ओर जहां आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का सहारा है। तो वहीं दूसरी ओर फर्जी रूप से समस्याएं दर्ज कराकर प्रशासन के लिए मुश्किल खड़ी की जा रही हैं। रीवा जिले में हाल ही के दिनों में कई ऐसी शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। जिसमें शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से नहीं बल्कि प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।

दर्जनों अजीब शिकायतें

दर्जनों अजीब शिकायतें

करीब दर्जनों ऐसी शिकायतें चिन्हित की गई हैं जिसमें लोगों ने सीधे पीएम मोदी से गुहार लगाई है। मांग भी ऐसी है कि जिसे स्थानीय प्रशासन पूरा कराने की आश्वासन भी नहीं दे सकता। कोई पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलकर बात करना चाहता है उनके साथ सेल्फी खिंचवा ना चाहता है। तो वहीं कोई अपने विधानसभा की समस्याओं और स्थानीय नेताओं से पीडि़त है।
इस कारण उसे विधानसभा चुनाव के लिए टिकट चाहिए ताकि वह पॉलिटिक्स में आकर समस्याओं का निराकरण कर सके। कुछ शिकायतें करने वाले ऐसे हैं जिनको सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं होने का दर्द है।

विधानसभा टिकट की मांग

विधानसभा टिकट की मांग

विनोद मिश्रा नामक व्यक्ति ने अपनी मांग में कहा है कि मैं मऊगंज विधानसभा इलाके से आता हूं। यहां सरकार की हर सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पाता। मैं बीमा कंपनी का एजेंट हूं। इस बार क्षेत्रीय व्यक्ति को टिकट दें, किसी मठाधीश को नहीं। मैं गरीब हूं राजनीति मैं आना चाहता हूं,इसलिए सच्चे सेवक को टिकट दिलवाइए। इलाके का विकास प्रमाणित करके दिखाऊंगा। इस शिकायत का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है। अधिकारी उलझन में हैं।

पीएम मोदी के साथ सेल्फी की गुहार

पीएम मोदी के साथ सेल्फी की गुहार

त्योंथर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौबस्ता के रहने वाले जनेन्द्र मिश्रा ने पीएम मोदी को संबोधित शिकायत दर्ज कराई है कि उनके इलाके में समस्याओं का अंबार है। कहा है कि मैं आपका बहुत बड़ा सपोर्टर हूं और चुनाव में आपके लिए प्रचार किया है। आपसे मिलकर बात करना चाहता हूं और साथ में सेल्फी खिंचवाना चाहता हूं। एसडीएम ऑफिस ने फोन पर पूछा तो कहा है कि उनका मोबाइल लेकर किसी ने मजाक की है। इसलिए वह चाहते हैं कि शिकायत बंद कर दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+