Rewa News : रोड मेंटेनेंस नहीं करने पर MPRDC ने बंसल पाथवेज पर लगा दिया 2.5 करोड़ रुपए का जुर्माना
मनगवां चाकघाट NH 30 में और सोहागी मार्ग पर लगातार हो रहीं सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एमपीआरडीसी रीवा संभाग ने बंसल पाथवेज कंपनी के ऊपर 2 करोड़ 55 लाख 56 हजार 363 रुपए का जुर्माना लगा दिया है।

मध्य प्रदेश रीवा जिले के मनगवां से चाकघाट राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर- 30 में आए दिन सोहागी पहाड़ पर 21 अक्टूबर को हुए भीषण एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत हो गई थी। रीवा जिला मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम एमपीआरडीसी आरटीआई अधिनियम के तहत मिले कागजात से पता चलता है कि रोड पर टोल वसूलने वाली और इसके रखरखाव के लिए जिम्मेदार कंपनी पर 2 करोड़ 55 लाख 56 हजार 363 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने की थी मांग

गौरतलब है इस मामले को सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी के द्वारा वर्ष 2020-21 से निरंतर उच्चस्तर पर उठाया जाता रहा है। जिसको अब लेकर बड़ी कार्यवाही सामने आई है। इसके पहले संभागायुक्त रीवा, कलेक्टर रीवा, एडीजी रीवा और एसपी रीवा के द्वारा मौके पर पहुंचकर मजिस्ट्रियल जांच और पांच सदस्यीय समिति के द्वारा जांच रिपोर्ट सात दिन के अंदर दिए जाने का उल्लेख किया गया था। प्राप्त पांच सदस्यीय जांच समिति के द्वारा जांच रिपोर्ट में भी सोहागी सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कई गड़बड़ियां बताई गई है। जिसमें सड़क की डिजाइन ज्योमेट्री अन्य सुरक्षा मापदंडों सहित सड़क की घटिया गुणवत्ता को दुर्घटनाओं के लिए दोषी ठहराया गया है।
Recommended Video
गौरतलब है इस मामले में कारण बताओ सूचना दिए जाने का सिलसिला नवंबर दिसंबर 2021 से प्रारंभ हुआ जिसमें एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक हेमंत सिंह गौतम द्वारा लगभग आधा दर्जन से अधिक एससीएन जारी किए गए थे इसके बावजूद भी बंसल पाथवेज कंपनी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी और अंत में निर्माण कार्यों और मेंटीनेंस में 9.14 करोड़ रुपए से अधिक की गड़बड़ी बताते हुए कार्य समय पर न किए जाने पर बंसल कंपनी पर 2 करोड़ 55 लाख 56 हजार 363 रुपए का जुर्माना जड़ दिया है।
एमपीआरडीसी ने कहा है कि बंसल कंपनी या तो उक्त 9.14 करोड रुपए का मेंटेनेंस का कार्य कराकर 15 दिवस के अंदर जानकारी दें अन्यथा उक्त 2.55 करोड रुपए से अधिक की राशि जमा करें।
मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी द्वारा प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि उन्होंने बंसल पाथवेज कंपनी के ऊपर जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज किए जाने और साथ में ब्लैक लिस्ट किए जाने की भी मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications