Rewa News: पिता ने मां को मारा थप्पड़ तो बेटों ने लिया ऐसा खौफनाक बदला कि जानकर सन्न रह जाएंगे आप

Rewa News: मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले से एक बहुत ही चौंकाने वाला पुलिस ने खुलासा किया है। बीते दिनों चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड्डा निवासी रामानंद साकेत की हत्या हुई थी।

मृतक के 2 बेटो ने मिलकर पिता की हत्या की थी। और पत्नी ने सबूत मिटाने में बेटों का साथ दिया था और पुलिस को मानगढ़त कहानी सुनाकर गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट पूरे वारदात का खुलासा हो गया।

Rewa Kalyugi son murdered his father

इस पूरे वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने जानकारी दी की मृतक रामानंद शराब पीने का शौकीन था। रोजाना नशे में घर पहुंच कर लड़ाई झगड़ा करता था। घटना के दिन 15 नवंबर की रात भी वह शराब के नशे में पहुंचा और अपने बेटो को गाली गलौज करने लगा। जिसके बाद दोनो बेटो ने मिलकर पहले तो डंडे से मारपीट की फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

मर्डर के बाद लाश को घर के सामने फेंक दिया और सुबह जब हल्ला हुआ तो अनजानों की तरह पुलिस को शिकायत की और पुलिस को जानकारी दी कि शराब के नशे में पिता घर पहुंचा था और बाहर ही सो गया और सुबह उठा ही नहीं। पुलिस में लाश की पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमे गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। तब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की।

सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के नेतृत्व में पूरे वारदात के हर पहलू की जांच की गई जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी। पुलिस ने मृतक के बेटो नीलेश साकेत और रितेश साकेत, और मृतक की पत्नी राजवती साकेत को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+