Rewa News: साइकल से निकले आठ रामभक्त, 900 किलोमीटर की यात्रा तय करके जा रहे अयोध्या
Rewa News: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण होने के साथ ही मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई इसके बाद से अपने प्रभू राम के दर्शन पाने देश के कोने कोने से राम भक्त रामलला के दर्शन करने अयोध्या धाम जा रहे है।
इनमे से कुछ ऐसे राम भक्त भी शमिल है। जो सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा करके भगवान राम की नगरी अयोध्या धाम पहुंचे। जबकि कुछ राम भक्त ऐसे है, जो की मोटरसाइकल से एक हजार से लेकर 2 हजार किलोमीटर के आलावा इससे भी लंबी दूरी तक करके भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे है।

महाराष्ट्र के मुंबई और नागपुर से लगभग 1200 किलोमीटर की साइकल से यात्रा तय करके रीवा पहुंचे और 4 मार्च को वह अयोध्या धाम पहुचकर रामलला के दर्शन करेंगे।
शुक्रवार की दोपहर रीवा पहुंचे 8 राम भक्तो ने बताया की उनका साइकल से अयोध्या जानें का उद्देश्य है, की उन्हे अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन करना है।
इसके साथ ही वह साइकल चलाकर पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक भी करते है। इसके पूर्व भी उन्होने कई तरह की साइकल यात्रा करके हाजरो किलोमीटर की यात्रा तय कर चुके है।
इसके साथ ही रीवा पहुंचे 8 राम भक्तो को दो समाजसेवी रीवा के सोनू सूद परमजीत सिंह डंग और समाजसेवी अभिराज ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए जिसके चलते साइकल से अयोध्या धाम के लिऐ महाराष्ट्र से आए आठों राम भक्तो को शहर के अमहिया स्थित गुरुदारा में रात्रि विश्राम के लिए आश्रय मिला।
साथ सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई समाज सेवियों के इस कार्य के लिऐ राम भक्त सतीश जाधव ने उन्हे धन्यवाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications