Rewa news : 80 टुकड़ों में मिले विकास के नर कंकाल, बहन से अनैतिक संबंध बनाने पर दोस्त ने काटकर फेंका

Rewa News: जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र के जंगल में मिले 80 टुकड़ों में नरकंकाल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाते हुए दो मुस्लिम आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित आपस में साले-जीजा हैं। आरोपित ने बहन के साथ अनैतिक संबंध बनाने पर जीजा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

जानें पूरा मामला

जानें पूरा मामला

पुलिस को जंगल में 5 सितंबर को नरकंकाल के टुकड़े मिले थे। रीवा पीएसपी नवनीत भसीन ने जानकारी दी कि विकास गिरी 31 वर्षा छुहिया निवासी ग्राम सरैया, मऊगंज थाना फरवरी में अपने मकान से अचानक भाग गया था। विकास के परिजन ने मउगंज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 5 सितंबर को राहगीरों को 1 नरकंकाल मऊगंज क्षेत्र के छुहिया सरैया गांव से 3 किलोमीटर दूर दुधमनिया के जंगल मिला, जो 80 टुकड़ों में थे। राहगीरों ने मउगंज पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। जानकारी पर पहुंची पुलिस को मौके पर 1 पैंट मिली। जेब में आधार कार्ड था। जिसके आधार पर पहचान की गई थी। तभी से पुलिस इसे मर्डर की घटना मानकर जांच कर रही थी। जांच के दौरान कई संदेहियों से जानकारी ली गई।

जानिए क्यों उतारा मौत के घाट

जानिए क्यों उतारा मौत के घाट

पूछताछ के दौरान यूनुस बख्श निवासी दुधमनिया और सुल्तान मोहम्मद को पकड़ लिया है। युनूस ने अपने बयान में बताया कि विकास उसकी बहन पर बुरी नजर रखता था। कई बार मना करने पर वह नहीं माना। उसकी बहन के साथ अनैतिक संबंध थे। ऐसे में वह अपने जीजा सुल्तान मोहम्मद के साथ मिलकर छुहिया ग्राम सरैया में लाठी-डंडे से हमलाकर विकास को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया था। रीवा एसपी ने जानकारी दी कि विकास का शव करीब 4 महीने तक पड़ा रहने से गल गया था। हड्डियां जानवरों ने बिखेर दी होंगी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इस गुत्थी को सुलझाया है।

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक

आरोपी अंसारी अंडे का बिजनेस करता है। उसने पूछताछ में बताया कि 1 दिन विकास कथित तौर पर उसके घर अंडे लेने आया और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि अंसारी ने अपने जीजा के साथ मिलकर विकास की लाठी से पिटाई की और उसके हाथ-पैर बांधकर जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+