MP Election 2023: रीवा के सेमरिया सीट में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस-बीएसपी टक्कर देने को तैयार
MP Election 2023: मध्य प्रदेश की सेमरिया विधानसभा सीट रीवा जिले में आती है। 2018 में सेमरिया में कुल 35 फ़ीसदी वोट पड़े। 2018 में भाजपा से कृष्णपति त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी के त्रियुगी नारायण शुक्ला को लगभग सात हजार वोटों के मार्जिन से हराया था।सेमरिया विधानसभा सीट रीवा लोकसभा सीट अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद जनार्दन मिश्रा है। जनर्दन मिश्रा जो भाजपा से हैं। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी को लगभग 31 हजार वोटो के अंतर से हराया था।
सेमरिया विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा पार्टी के केपी त्रिपाठी और कांग्रेस के त्रियुगी नारायण शुक्ला के बीच मुकाबला था। इसमें भाजपा उम्मीदवार को 47889 वोट पाकर जीत हासिल हुई। कांग्रेस को 40113 मत मिले। अभी इस सीट पर भाजपा का कब्जा है और केपी त्रिपाठी यहां से विधायक हैं।

पूर्व विधायक अभय मिश्रा के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस की मुश्किल बढ़ गई है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला बहुजन समाजवादी पार्टी से था। नतीजों में भाजपा उम्मीदवार नीलम मिश्रा को बहुजन समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पंकज सिंह पर करीब 6 हजार वोटों से जीत मिली थी। कांग्रेस को इस चुनाव में 28788 वोट प्राप्त हुए थे और वो तीसरी स्थान की पार्टी थी।
सेमरिया विधानसभा सीट में टोटल 197764 वोटर हैं। 46 परसेंट मतदाता सामान्य जाति,17 परसेंट अनुसूचित जाति, 22 फ़ीसदी ओबीसी और 13 फ़ीसदी आदिवासी वोटर रहते हैं। पिछले तीन विधानसभा चुनाव से भाजपा यहां से लगातार चुनाव जीत रही है। 2003 और 1993 में सीपीएम प्रत्याशी ने यहां जीत हासिल की थी।
2018 भाजपा केपी त्रिपाठी
2013 भाजपा नीलम अभय मिश्रा
2008 भाजपा अभय कुमार मिश्रा
2003 सीपीएम रामलखन शर्मा
1998 कांग्रेस राजमणि पटेल
1993 सीपीएम रामलखन शर्मा
1985 कांग्रेस राजमणि पटेल
1980 कांग्रेस राजमणि पटेल
1977 जेएनपी सीता प्रसाद शर्मा












Click it and Unblock the Notifications