शिवराज सिंह चौहान अगर धोनी हैं, तो कैलाश विजयवर्गीय भी हार्दिक पांड्या हैं- राजनाथ सिंह

MP Assembly Election 2023 के लिए BJP ने इंदौर की विधानसभा 1 से राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया है, जहां कैलाश विजयवर्गीय के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय का शुभारंभ करने के साथ ही इंदौर की जनता से BJP को जिताने की अपील की है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर शिवराज सिंह चौहान धोनी है तो कैलाश विजयवर्गीय हार्दिक पांड्या हैं। ऑल राउंडर हैं। आप सभी सौभाग्यशाली हैं कि, ऐसा व्यक्तित्व आपको मिला है।

Indore

राजनाथ सिंह ने कही ये बात

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, मैं आपसे अपील करना चाहता हूं, इस बार इंदौर की सारी सीटों पर डंके की चोट पर कमल के फूल का झंडा लहराना चाहिए, यह संकल्प करके यहां से जाना है। इंदौर वासियों से अपील करता हूं, कहीं भी खोट नहीं लगनी चाहिए, आपके जो भी वचन लेना हो, हमारे जनप्रतिनिधियों से वचन ले लेना, और पार्टी का नेता होने के नाते मध्य प्रदेश में चाहे जो भी हो, जैसी भी सरकार हो उसे वचन को पूरा करने में मैं अपनी तरफ से मदद करूंगा, आपको यकीन दिलाता हूं।

विधानसभा-1 से प्रत्याशी बनाए गए विजयवर्गीय

BJP की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा-1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।

ये भी पढ़े- फिर छलका बेटे को टिकट ना मिलने का दर्द, कैलाश विजयवर्गीय बोले- 'आकाश पर गर्व है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+