Rewa News: मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा को दी 84 दुकानों की सौगात, करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Rewa News: मध्य प्रदेश के जनसम्पर्क एवं पीएचई मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के सिरमौर चौराहा में बनाई गई 84 दुकानदारों को सौगात दी है।
पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत 4 करोड़ रुपए की लागत से सिरमौर चौराहा में बनाई गई 84 दुकानों का लोकार्पण किया तथा दुकानदारों को दुकाने सौंपी। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में शुक्ल ने कहा कि रीवा का विकास मेरा मिशन है। रीवा के विकास की चर्चा प्रदेश स्तर पर हो रही है। इसका अनुसरण करके ही अन्य जिलों के शहरों में भी विकास के कार्य कराए जाने की बात कही जा रही है।

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इन नवनिर्मित दुकानों के बगल में सब्जी मंडी बनाई जा रही है। हरित, औद्योगिक एवं पर्यटन की क्रांति से रीवा के विकास में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब लोग कहने लगे हैं कि रीवा बदल चुका है। उन्होंने नवनिर्मित दुकानों का आधिपत्य प्राप्त करने वाले दुकानदारों को शुभकामनाएं दी तथा आश्वस्त किया कि लोगों को विस्थापित किए बिना कोई भी विकास के कार्य नहीं कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अपने भाषण में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने कहा कि व्यापारियों को अब पहले से लगभग दोगुनी रीवा नगर में दुकानें मिली हैं साथ ही सामने चौड़ी सड़क भी है। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 7 पार्षद अर्चना पाण्डेय ने कहा कि इन दुकानों के जो मालिक बने हैं उनके लिए अब नया बाजार इंदौर की 36 मार्केट की तरह दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications