Rewa News: रीवा में 11 महीने से चल रहे धरना को जनसंपर्क मंत्री ने कराया समाप्त, 40 लाख मुआवजा होगा वितरित

Rewa News: मंत्री राजेन्द्र शुक्ल धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं। समझाइश देकर धरना समाप्त कराया। शुक्ल ने कहा कि जिन सूअरों की मौत बीमारी से हुई है। उनके पशु पालकों को मुआवजा दिया जाएगा।

Rewa News: रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने लगभग 11 महीने से धरना दे रहे सूअर पालकों के बीच मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन देकर धरना में बैठे लोगों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।

इसके कुछ देर बाद राजनीति गरम हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक शिव सिंह पहुंचे और मंत्री पर गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा, जब तक मांग अनुरूप मुआवजा नहीं मिल जाता, धरना जारी रखें। प्रदर्शनकारी फिर धरने पर बैैठ गए।

Rewa News:

पिछले साल जिले में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की वजह से मृत हुए सूअरों के बदले मुआवजा देने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया जा रहा था। मंत्री ने चर्चा के बाद कहा कि पीड़ित परिवारों को 40 लाख रुपए का मुआवजा वितरित किया जाएगा।

पूर्व में कई पशुपालकों को मुआवजा दिया गया था। मंत्री ने निर्देशित किया कि एसडीएम सभी पीड़ित परिवारों की सूची 2 दिन के अंदर तैयार कर उनके बैंक खाता नम्बर तथा आइएफएससी कोड के साथ प्रस्तुत करें। पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में मुआवजा राशि जारी कर दी जाएगी।

मंत्री शुक्ल ने कहा कि सुअर पालकों की सभी कठिनाईयों का समाधान किया जाएगा। आप सबके कल्याण की सदैव चिंता की गई है। हमारी सरकार आप के कल्याण और विकास में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर एडीएम शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी, संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ राजेश मिश्रा तथा पीड़ित परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+