Rewa News: राम मंदिर के लिए भक्तों ने बनाया सबसे बड़ा नगाड़ा, महाशिवरात्रि के दिन बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Mahashivratri 2024: मध्य प्रदेश के रीवा में अयोजित इस साल का महाशिवरात्री का महापर्व सबसे खास होने वाला है। 8 मार्च को भव्य आयोजन होने के बाद 12 मार्च को विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा, जो भगवान राम को समर्पित होगा।
विश्व के सबसे बड़े नगाड़ा को 12 मार्च को 101 चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ अयोध्या के लिऐ रवाना किया जाएगा जिसका 108 स्थानों में पर श्रद्धालु इसका स्वागत करेंगे।

मनगवां चाकघाट होते हुए यह यात्रा इलाहाबाद पहुंचेगी। 13 मार्च को अयोध्या धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद विशालकाय विश्व के सबसे बड़े नगाड़े को भगवान राम के चरणो में समर्पित किया जाएगा।
Recommended Video
अयोध्या में भगवान राम को समर्पित होने जा रहा विश्व के सबसे बड़े नगाड़ा बहुत जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है। जिसका 70 फीसदी काम भी पूर्ण कर लिया गया है।
इस नगाड़े का वजन लगभग 1 तन है। इसकी ऊंचाई 6 फीट जबकि इसकी चौड़ाई 11×11 फीट है। इसके साथ ही अयोध्या में विराजे भगवान राम को समर्पित होने जा रहा सबसे बड़े नगाड़ा को बड़ा रिकार्ड दर्ज करेगा। जिसके लिऐ गिनीज बुक, एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम रीवा आएगी।
पिछले वर्ष अयोजित किए गए महाशिवरात्रि में भी एक रिकार्ड दर्ज हुआ था। जिसमें 1100 किलो की कढ़ाई में 5100 किलो का महाप्रसाद बनकर तैयार हुआ था। जिसे एशिया का सबसे बड़ा रिकार्ड माना गया था।
शिव बारात आयोजन समिति द्वारा पिछले 40 सालों से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ का प्रसाद लेने बड़ी संख्या में पचमठा नाथ आश्रम पहुंचते हैं। जबकि 16 वर्षों से इसी पचमठा नाथ आश्रम से भव्य झांकी के साथ शिव बारात भी निकाली जा रही है।
झाकी के आगे हाथी, ऊंट और घोड़ों के अलावा भोलेनाथ के भक्त भूत पिशाच की वेश भूषा धारण कर नाचते थिरकते हुए शिव बारात में शामिल होते हैं।
शिव बारात आयोजन समिति द्वारा पचमठा नाथ आश्रम से सुंदर झांकी निकाली जाएगी. इसमें धर्म ध्वजा, शहनाई, नगड़िया, घोड़ा, बग्घी बाबा महाकाल की पालकी बाहुबली हनुमान की झांकी चलित आर्केस्ट्रा सहित अन्य झाकियों के अलावा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा भी झांकी में शामिल होगा। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापिस पचमठा नाथ आश्रम पहुंचेगी।
इसके साथ ही पचमठा नाथ आश्रम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का कराया जाएगा। कार्यक्रम की प्रस्तुति इलाहाबाद के तरुण चौपड़ा ग्रुप द्वारा दी जाएगी। साथ ही लखनऊ और बनारस के भी लोग शमिल होंगे। शिव बरात आयोजन में सारेगामापा और इंडियन आइडल के कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे।












Click it and Unblock the Notifications